भारत का भूगोल
प्रश्न-1. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर- 8
प्रश्न- 2. भूमध्य रेखा के निकट कौन सा स्थान है?
उत्तर- इन्दिरा प्वाइंट
प्रश्न-3. इन्दिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीप समूह में
प्रश्न-4. किस राज्य की समुद्र तट रेखा सबसे छोटी है?
उत्तर- गोवा
प्रश्न-5. भारत की स्थल सीमा सबसे ज्यादा किस देश के साथ है?
उत्तर- बाग्लादेश के साथ
प्रश्न-6. भारत का कौन सा भू - आकृतिक भाग प्राचीन है?
उत्तर- प्रायद्वीपीय पठार
प्रश्न-7. भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- कोरोमंडल तट
प्रश्न-8. कोकण तट कहां से कहां तक स्थित है?
उत्तर- गोवा से दमन तक
प्रश्न-9. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर- सातवाँ
प्रश्न-10. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर- दूसरा
प्रश्न-11. भारत के उत्तर में कौन-कौन से देश सीमा बनाते हैं?
उत्तर- चीन, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान
प्रश्न-12. भारत के पूर्व में कौन सा देश सीमा बनाता है?
उत्तर- बाग्लादेश
प्रश्न-13. भारत के पश्चिम में कौन सा देश सीमा बनाता है?
उत्तर- पाकिस्तान
प्रश्न-14. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन सा सागर है?
उत्तर- अरब सागर
प्रश्न-15. भारत के दक्षिण पूर्व में कौन सी खाड़ी है?
उत्तर- बंगाल की खाड़ी
प्रश्न-16. भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है?
उत्तर- हिन्द महासागर
प्रश्न-17. पूर्वांचल की पहाड़ियां भारत से किस देश को अलग करती है?
उत्तर- म्यांमार से
प्रश्न-18. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं?
उत्तर- श्रीलंका
प्रश्न-19. भारत की अक्षांशीय स्थिति कितनी है?
उत्तर- 8°4' से 37°6' उतरी अक्षांश
प्रश्न-20. भारत के मध्य से कौन सी रेखा गुजरती हैं?
उत्तर- कर्क रेखा
Questions 11 chek
ReplyDeleteQuestions 11 chek
ReplyDeleteQuestions 11 chek
ReplyDelete👌👌👌
ReplyDelete